देव प्रसाद बघेल युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज रायपुर संभाग का मीडिया प्रभारी नियुक्त


? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद जिला ब्यूरो
गरियाबंद। प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सांग व युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिरी के  निर्देशानुसार आई टी सेल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोकुल रात्रे,युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भारती, किरण टण्डन व प्रदेश प्रतिनिधि राजेश परमार की अनुशंसा पर युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग अध्यक्ष भूपेंद्र घृतलहरे के द्वारा फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम कुंडेल निवासी देव प्रसाद बघेल को युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज रायपुर संभाग का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। जिस पर पूरे  गरियाबन्द जिले के सतनामी समाज के वरिष्ठ व युवाओं द्वारा नवनियुक्त संभाग मीडिया प्रभारी देव प्रसाद बघेल को बधाई व शुभकामनाएं दी है। शुभकामनाएं देने वाले प्रमुख रूप से सतनामी समाज  गरियाबंद जिला अध्यक्ष दुजलाल बंजारे, महिला प्रकोष्ठ सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष मधुबाला रात्रे व सुगरमल आड़े सहदेव बंजारे, विष्णु जांगड़े, युवा प्रकोष्ठ फिंगेश्वर ब्लॉक के संरक्षक राकेश मांढरे ,संयोजक थानेश्वर बंजारे , सोनू भाई ,मुकेश मंडल एवं ,गुलशन जांगड़े , सोनू मिरी राकेश मल्होत्रा ,राजेश आडिल , प्रीतम टंडन ,प्रीतम बंजारे ने युवा समाजिक प्रमुखों ने बधाइयां दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *