? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
गरियाबंद।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गरियाबंद इकाई ने छात्रों आर्थिक हितो का ध्यान देते हुए जनभागीदारी शुल्क से राहत देने की मांग की तथा प्राचार्य, वीर सुरेंद्रसाय महाविद्यालय को ज्ञापन सौंपा कोविड 19 संकमण के चलते पूरे देश में सभी आयवर्गो के लोगों की आर्थिक स्तिथि प्रभावित हुई है। कार्य की परिस्थितियों अब तक अनुकूल नहो ने से बेरोजगारी में भी अभिवद्धि ही हुई है ऐसे में महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्धियों , विशेषतःनिम्न आयवर्ग और निम्न मध्यम आय वर्म के विद्यार्थियों , को शुल्क की राशि जुटा पाने में कठिनाइयों का सामना करना पढ़ रहा है।दूसरी और, महाविद्यालया के जनभागीदार मद केवल छात्र – भागीदारी मद बनकर रह गए हैं। प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों से शुल्क के नाम पर प्राप्त दानराशि ही जनमागीदारी मद का एकमात्रस्त्रोत रह गई है। परिषद् के माध्यम से तो इसका जनभागीदारी नाम ही अप्रसांगिक हो गया तथा मांग की गई कि प्रवेश शुल्क में जनभागीदारी शुल्क में शत – प्रतिशत छूट देकर विद्यार्थियों की कठिनाईयां दूर करे । इस अवसर में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य:- रोमी सिन्हा , नगर अध्यक्ष शुभम वर्मा, , नगर मंत्री शैलेन्द्र देवांगन ,नगर उपाध्यक्ष पलक सहारे , नगर सह मंत्री आशीष मिश्रा, पल्लवी ठाकुर, नगर कार्यालय मंत्री:- यश सिन्हा , कोष प्रमुख आनंद भट्ट, महाविद्यालय प्रमुख विजय राजपूत, विद्यालय प्रमुख शिवांक त्रिपाठी, SFD प्रमुख खिलेश सिन्हा नगर कार्यकारिणी सदस्य:- कृतिका साहू, ललित चेलक, कान्हा सोनी, शुभम दीवान, उत्कर्ष गजेन्द्र, लव सेन, भारती ध्रुव उपस्थिति रहे ।
