? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
देवभोग।शराब पर हो रही लगातार कार्यवाही। हालही में मुचबहाल के घने जंगल में छापामारी कर शराब माफियो को जैल दाखिला करने के सप्ताहभर बाद देवभोग पुलिस ने 3अलग- अलग मामले पर 178पैकेट ओडिशा का डबल घोडा पाऊच कच्ची महुआ शराब जप्त किया है!
क्षेत्रीय त्यौहार नवाखाई में शांति कायम रखने अवैध परिवहन के तीन अलग अलग मामले मामले में कुल 35लीटर शराब के साथ 03मोटर साईकिल भी जप्त की गयी !बताना नाजिम होगा कि ये ओडिशा का वही डबल घोडा पाऊच कच्ची महुआ शराब है जिसे पीकर लोगो के किडनी खराब हो रहे हैं!
आज के कार्यवाही मे एक ऐसा समाज के आरोपी गिरफ्तार हुए जिस समाज में शराब पीने से लेकर बेचने और परिवहन तक प्रतिबंध लगाये गये हैं! अब मादक द्रव्यो के सेवन व कारोवार पर रोक लगाने समाज में जागुरूकता लाये जाने कि आवश्यकता है!
पुलिस नेअपराध क्रमांक 126,127,128पर मामला दर्ज करते हुए धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कोसमकानी ऊपरपीटा के वी. पी.सिंग पिता तुलाराम,गुणसागर पिता बलमत, डुमरबहाल के प्रदीप सोनवानी पिता पुस्तम, तथा मानकीगुडा के जुगराज पिता छतर और दामोदर पिता गोविन्द को कोर्ट पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेजा।
