? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर.पिछले चार – पांच दिनों से रूक रूककर हो रही झमाझम बारिश के चलते तहसील मुख्यालय मैनपुर ग्राम पंचायत के ठाकुरदेव पारा निवासी बेवा गरीब महिला जमुना बाई के मकान भरभरा कर गिर गया गरीब महिला व उसके दो बच्चे जब मजदुरी करने गए थे तब यह मकान गिर गया जिससे एक बडी दुर्घटना टल गई लेकिन अब इस गरीब परिवार के पास इस बारिश के दिनों में सर छिपाने के लिए छत नही होने से बेहद परेशान है, गरीब महिला ने एसडीएम मैनपुर श्रीमती अंकिता सोम एंव गरियाबदं जिला के कलेक्टर छतर सिंह डेहरे से फरियाद लगाया है कि उन्हे तत्काल मुआवजा के साथ सर छिपाने के लिए मदद् करें ज्ञात हो कि इस गरीब परिवार के पास खेती किसानी कुछ भी नही है और मजदुरी कर जीवन यापन करते है, उसके बडे पुत्र आंख से विकंलाग भी है, जिन्हे ग्राम पंचायत द्वारा पेंशन भी मिलता है, लेकिन घर की माली हालत बेहद खराब है, और अब बारिश के दिनोें में इस परिवार के पास रहने की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है, पहले कच्चें मिटटी का मकान बनाया था और उसी में अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर रही है,
लेकिन लगातार बारिश होने से कच्चा मिटटी का मकान बारिश को नही झेल पाया और ढह गया गरीब परिवार बहुत ज्यादा परेशान है तथा तत्काल इस परिवार को शासन स्तर पर मदद् देने की मांग आसपास मोहल्ले वासियों ने भी किया है। गरीब महिला जमुना बाई ने बताया कि कच्चा मिटटी का मकान था छत भी जर्जर हो चुका था हर साल वे मरम्मत बांस बल्ली से मरम्मत करती थी और कई बार प्रधानमंत्री आवास के लिए भी गुहार लगा चुकी है, शासन को चाहिए ऐसे गरीब परिवारों को तत्काल आवास उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
