आडिल परिवार ने मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर फलोद्यान में रोपे नारियल के पौधे

पाटन। छग के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के 59वे जन्म दिवस पर कुर्मीगुंडरा में लगे 20 एकड़ के फलोद्यान में आडिल परिवार के सदस्य आयकर विभाग में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर प्रियंका आडिल,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष आडिल, सरपंच पार्वती आडिल, ईष्वरी आडिल, संध्या आडिल, युगल किशोर आडिल, इशांत आडिल ,उत्कर्ष आडिल ने नारियल के पौधे रोपित किये। आडिल परिवार ने भुपेश बघेल सरकार की नरवा गरवा घुरवा बारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि भुपेश सरकार छत्तीसगढ़ की परम्परा को जीवंत किया साथ ही छत्तीसगढ़ के किसानों मजदूरो औऱ युवाओं के हित में निर्णय लेते हुए प्रदेश को आगे ले जा रहा है। आज प्रदेश को स्वछता के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए है। इकोनामी में छत्तीसगढ़ राज्य अन्य राज्यो की तुलना में काफी अच्छा है कोरोना संकट काल मे जब पूरा देश बेरोजगारी से जूझ रहा था तब छत्तीसगढ़ में मनरेगा से मजदूरी मुलक कार्य चला कर मजदूरों का आर्थिक स्थिति मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *