जांजगीर चांपा। जिले से ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक बाइस वर्षीय युवक गांव के ही एक 3 साल की मासूम बच्ची को साइकिल में घुमाने के बहाने ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे घर के पास छोड़ दिया घर पहुंच कर बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी जिस पर उन्होंने थाने में जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर करवाई कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर के कोतवाली थाना क्षेत्र में खोखरा भाटा निवासी राजू नट गांव में घर के पास खेल रही एक 3 वर्षीय नन्ही बच्ची को साइकिल में घुमाने और चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर अपने साथ सुने जगह में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे घर के पास छोड़ दिया। इधर घटना से बदहवास बच्ची घर पहुंच कर अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में परिजनों को बताई , जिसे सुनकर परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई।परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली थाना जांजगीर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
