पाटन। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के द्वारा विकासखंड पाटन के ग्राम पहंदा के शासकीय हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल प्रांगण में 59 अमरूद , आम , जामुन व कटहल के फलदार वृक्षों का रोपण किया गया । इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव प्रदीप गोविंद शितूत ने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों का परिचय देते हुए रोटरी क्लब द्वारा पूरे विश्व स्तर पर किये जा रहे कामों के बारे मे जानकारी प्रदान की क्लब की अध्यक्ष डॉ प्रीता लाल ने ग्राम पंचायत सहित शाला के प्राचार्य एवं गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत पहंदा के उपसरपंच सुरेन्द्र साहू एवं शाला प्रबन्धन के सराहनीय सहयोग से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 59 वे जन्मदिन के अवसर पर उनके विधानसभा क्षेत्र पहंदा में 59 वृक्ष लगाकर पर्यावरण के शुद्धिकरण का प्रयास किया जा रहा है । शाला के प्राचार्य जे पी पांडेय एवं सरपंच मोहन साहू ने आज के दिन किये गए वृक्षारोपण के संरक्षण का आश्वासन दिया । उपसरपंच श्री सुरेन्द्र साहू जी ने ग्राम में मेडिकल चेकअप कैम्प कि आवश्यकता कि जानकारी दी जिसे रोटरी क्लब की अध्यक्ष डॉ प्रीता लाल ने स्वीकार करते हुए निकट भविष्य में आयोजन करने का आश्वासन दिया । विधायक प्रतिनिधि अनिल ठाकुर ने गांव में बने गोठान का निरीक्षण करवाते हुए इच्छा जाहिर की कि रोटरी क्लब का नाम तो उन्होंने सुन रखा था पर आज के शुभदिन पर क्लब के पदाधिकारियों का ग्राम प्रवेश गांव के लिए एक शुभ समाचार लेकर आया है । भविष्य मे भी क्लब के द्वारा गांव के विकास हेतु सहयोग मिलता रहे इसके लिए वे भी अपने स्तर पर सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे । इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटे विश्वदीप शुक्ला ,व रोटे समीर रक्षित , सहसचिव रोटे मनीषा गर्ग , रोटे तिलक सेन गुप्ता , रोटे नमो चंद मोरियानी , कृष्णा साहू आदि उपस्थित रहे । आज क्लब के अध्यक्ष डॉ प्रीता लाल मार्गदर्शन व गांव के युवा उपसरपंच सुरेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में शा.उच्चत्तर माध्यमिक शाला के प्रांगण मैदान में फलदार आम,कटहल,व अमरूद के पौधे का रोपण किया।इस मौके पर सरपंच मोहन साहू, प्राचार्य जे पी पांडेय पंच राकेश साहू, पवन यदु,जनभागीदारी अध्यक्ष, अनिल सरसिंहा, महेंद्र साहू,तुलाराम साहू,रघुवीर यदु,सुनील साहू,मुकेश ठाकुर, राजू साहू,ऋषिकुमार साहू,दौवा साहू,नरेश यदु,धर्मेंद्र यदु व अन्य समिति सदस्यों के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।
