दुर्ग। जिला में आज दिन भर में 103 कोरोना पाजेटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं आज मंगलवार को पाटन ब्लॉक के ग्राम बेलौदी की एक 64 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई है। महिला हाइपर टेंसन और उक्त रक्त चाप से ग्रसित थी। रायपुर के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहा पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
कोरोना मरीजों में एक पुरुष स्ट्रीट 5 शांति नगर भिलाई से, दो पुरुष कुम्हारी दुर्ग से, एक महिला वृंदा नगर से, एक महिला स्ट्रीट 8 सेक्टर 11 चंद्रशेखर आजाद नगर खुर्सीपार भिलाई से, एक महिला स्मृति नगर से, एक पुरुष शिवपुरी जामुल से, एक पुरुष कैलाश नगर भिलाई से, दो पुरुष और दो महिला अरस नारा बस्ती से, दो पुरुष रामनगर भिलाई से, एक पुरुष पुरई से, एक पुरुष और एक महिला रामनगर भिलाई से, एक महिला सेक्टर 11 स्ट्रीट 8 से, एक महिला जोन 2 वार्ड नंबर 34 खुर्सीपार भिलाई से,एक महिला स्टील नगर भिलाई से,एक महिला हाउसिंग बोर्ड बैकुंठ धाम, एक पुरुष सेक्टर 5 स्ट्रीट 14 भिलाई से, एक महिला सक्टर 4 स्ट्रीट 13 से, एक महिला चौहान ग्रीन वैली, दो महिला और एक पुरुष अरुण नगर दुर्ग से, एक 62 वर्षीय वृद्ध अमलई पारा भिलाई से, एक पुरुष और एक महिला हाउसिंग बोर्ड दुर्ग से, एक पुरुष मैत्री कुंज रिसाली से, एक 77 वर्षीय वृद्ध सिंधिया नगर दुर्ग से, एक पुरुष स्ट्रीट 11 सेक्टर 10 से, एक 78 वर्षीय वृद्ध लुचकी पारा दुर्ग से, छह पुरुष दानिया बोरी से, एक महिला ग्राम अहेरी ब्लॉक धमधा से और अन्य कोरोना संक्रमित जिले के दूसरे भागों में पाए गए।
