रायपुर। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना केस अनियंत्रित रूप से सामने आए हैं। एक साथ 701 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रायपुर से ही 205 केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि कर बताया कि प्रदेश में इन 24 घंटों में 8 मौत हुई है। आज मिले मरीजों में रायपुर से 205, दुर्ग से 92, रायगढ़ से 63, बस्तर और राजनांदगांव से 48-48, बिलासपुर से 44, बालोद से 34, कोरबा से 21, नारायणपुर से 20, जशपुर से 19, कांकेर से 18, सुकमा से 16, जांजगीर चांपा से 15, बीजापुर से 12, सरगुजा से 11, सूरजपुर से 9, कोरिया गरियाबंद और दंतेवाड़ा से 4-4, कबीरधाम से 3, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बलरामपुर, कोंडागांव से 2-2, और मुंगेली से 1 मरीज मिला है। प्रदेश में अब 16726 पॉजिटिव केस हैं, जिसमें 5721 एक्टिव हैं। मौत का आंकड़ा 158 पहुंच चुका है
देखें मेडिकल बुलेटिन….
