कलेक्टर ने दो पालियों में ली समय-सीमा की बैठक गोधन न्याय योजना की समीक्षा

? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद जिला ब्यूरो

गिरदावरी हेतु सभी राजस्व सर्किल में एक-एक माॅडल गांव चयन करें-कलेक्टर

नगरीय निकायों में रोका-छेका के लिए अभियान चलाए

गरियाबंद।कलेक्टर छतर सिंह डेहरे ने समय-सीमा की बैठक दो पालियों में ली। उन्होंने समय-सीमा पत्रकों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिये हैं। कलेक्टर ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की।
गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों में गोबर खरीदी की जानकारी ली गई। जिला पंचायत अतिरिक्त सीईओ श्री सिदार ने बताया कि कुल 132 गौठानों में से 100 गौठानों में गोबर खरीदी सुचारू रूप से किया जा रहा है। अभी तक 6137.48 क्विंटल गोबर खरीदी की गई है। तथा 3 लाख 81 हजार 433 रूपये का भुगतान कर दिया गया है। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को खरीदी पंजी, गोबर कार्ड, अनिवार्य रूप से मेन्टेन करने के निर्देश दिये है। इसके अलावा सभी सीईओ को बेबी टाईलेट व शौचालय निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बनाने के निर्देश दिये। वृक्षारोपण के लिए सभी विभागों को 1 सप्ताह के भीतर जानकारी देने कहा गया है। कलेक्टर श्री डेहरे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में गढ़कलेवा का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने विभागो को बैठक के दौरान गढ़कलेवा से स्वल्पाहार खरीदने के निर्देश दिये है।
इससे महिला समूहो की अजीविका सुनिश्चित हो सकेगी । शहीद परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। 15 अगस्त को शहीद परिवारों से कलेक्टर एवं एस.पी चर्चाकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए थे। वर्तमान में जारी गिरदावरी निरीक्षण का रिपोनिरीक्षण का रिपोट निर्धारित समयावधि तक सौंपने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने सभी राजस्व सर्किल में एक-एक माॅडल गांव चयनित कर राजस्व अभिलेख का अद्यतन करने के पश्चात गिरदावरी करने कहा है। गिरदावरी के दौरान संबंधित क्षेत्र के पटवारी के साथ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में वन संसाधन केन्द्र के लंबित प्रकरणों को 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश वन विभाग को दिया गया है। रोका-छेका अभियान के लिए सड़कों पर बैठे मवेशियों को हटाने के लिए सुबह एवं शाम 6 से 7 बजे तक निरीक्षण करने के निर्देश सभी सीएमओ को दिया गया है।
कलेक्टर ने बताया कि शासन की नीति के अनुसार 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदी से रेत निकालना निषेध है। पूर्व से भण्डारित रेत का परिवहन किया जा सकता है। उन्होंने अवैध रेत उत्खनन पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश खनिज विभाग को दिये। बैठक में सभी ग्राम पंचायतों में संविधान,शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं अन्य कार्यालयीन पुस्तकें रखने के निर्देश दिये है। बैठक में कोरोना महमारी से निपटने जिला-प्रशासन के प्रयासो की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि कोविड संबंधी मरीज मिलने पर तत्काल रिपोर्टिग की जाए। सीएमएचओ ने बताया कि वर्तमान में जिले में 25 एक्टिव केस है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चैरसिया,सहित अनुविभागीय अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *