पाटन। ग्राम सांकरा सरपंच कार्यालय स्थित बूथ क्रमांक 70 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना गया।
इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरणा देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव और जनसेवा की भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों और जनहित के विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं।
कार्यक्रम में छोटू यादव बूथ अध्यक्ष, महेंद्र पारधी पंच, शुभम जांगड़े पंच, सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, पिंटू यादव, प्रशिक्षण प्रमुख एवं सोशल मीडिया प्रभारी कामता सिंगौर, नारायण चंद्राकर, वरुण सिंगौर, बल प्रमुख हुमान दास सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
