धूमा में हुई श्रीराम कथा को आज भी याद करता है पूरा छत्तीसगढ़ : राजन महाराज

  • पाटन क्षेत्र के कथा प्रेमी पहुंचे ग्राम परसापानी, व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर शैलेश मिश्रा ने लिया महाराज का आशीर्वाद

पाटन। धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसापानी में आयोजित श्रीराम कथा का रसपान करने पाटन क्षेत्र के बड़ी संख्या में कथा प्रेमी पहुंचे। इस दौरान धूमा निवासी समाजसेवी शैलेश मिश्रा ने व्यासपीठ की विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा वाचक राजन जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीराम कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक राजन जी महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान पाटन विकासखंड के ग्राम धूमा में वर्ष 2017 में आयोजित भव्य श्रीराम कथा का विशेष रूप से स्मरण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का सबसे भव्य श्रीराम कथा आयोजन धूमा, पाटन में हुआ था। उस समय धूमा में श्रीराम कथा की ऐसी धूम मची थी, जिसे आज भी लोग याद करते हैं।

महाराज जी ने धूमा में आयोजित उस ऐतिहासिक कथा का उल्लेख करते हुए आयोजन की भव्यता और श्रद्धालुओं की सहभागिता को याद किया।

इस अवसर पर समाजसेवी शैलेश मिश्रा ने कहा कि ग्राम धूमा में वर्ष 2017 में आयोजित श्रीराम कथा की स्मृतियां आज भी लोगों के हृदय में जीवित हैं। उस आयोजन को केवल पाटन क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ आज भी याद करता है। राजन जी महाराज द्वारा कथा के दौरान धूमा के आयोजन का स्मरण करना क्षेत्र के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। श्रीराम कथा के श्रवण के साथ ही पाटन क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने धर्म और आध्यात्मिकता के इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *