पाटन। विकसित भारत @2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए बच्चों में शिक्षा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, खेल भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा दिनांक 28 नवंबर 2026 को शासकीय प्राथमिक विद्यालय महाकाखुर्द में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में B.Ed. सेमेस्टर-I एवं सेमेस्टर-III के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समारोह का मुख्य उद्देश्य कक्षा पहली से पाँचवीं तक के बच्चों को मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर प्रदान करना तथा उनमें उत्साह, रचनात्मकता और सहयोग की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा एवं बाल दिवस के महत्व की जानकारी के साथ हुआ। इसके पश्चात बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, नींबू-चम्मच दौड़, गेंद पास करो एवं बोरी दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस आयोजन के माध्यम से B.Ed. प्रशिक्षुओं को विद्यालयी वातावरण में बच्चों के साथ कार्य करने, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा अपने शिक्षण कौशल को विकसित करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। शासकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी परमेश्वर प्रसाद और विमला वनपाल मैडम ने इस कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजना एवं प्रबंधन ख्याति साहू मैडम के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में B.Ed. प्रशिक्षु विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम की प्रभारी लीना वैष्णव मैडम रहीं।
