गरियाबंद- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले के सभी थानों में पुलिस विभाग की सहयोगी महिलाओं को थाना परिसर में सम्मानित करने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने निर्देशित किया है। थानाक्षेत्र के पुलिस सहयोगी महिलाओं को सम्मान करने की योजना को पुलिस संगिनि सम्मान का नाम दिया गया है।
इसी क्रम मे थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र में विभिन्न कार्यों व अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन, जीवंत सम्पर्क व बेहतर समन्वय हेतु यशोदा सूर्यवंशी ग्राम गरगट्टी परसूली, फुलबासन यादव ग्राम मालगांव, राजेश्वरी कांशी ग्राम सढ़ौली, लीलावती साहू ग्राम हरदी, कमला देवांगन वार्ड नं 1 गरियाबंद को पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा श्रीफल व साल भेंट कर सम्मानित किये।
जिले के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने बताया कि यह परंपरा आगे जारी रहेगी तथा पुलिस का आम नागरिकों से मधुर संबंध व अपराध नियंत्रण हेतु आगे भी नवीन प्रयास/ अभियान जारी रहेगी।
इस सुनहरे पल में जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गरियाबंद संजय ध्रुव, उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय गरियाबंद टी आर कंवर व थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक विकास बघेल व अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे
