ध्रुवागुड़ी और गोहरपदर के बीच हुई सड़क हादसा अधिकारी के साथ उसके परिवार के दो सदस्य घायल

विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

मैनपुर। धुरवागुड़ी-गोहरापदर रोड के बीच आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं।
इनमें एक जनपद अधिकारी और उसके परिवार के 2 सदस्य शामिल हैं।
अमलीपदर थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने जानकारी देते हुए बताया की बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक वैगनआर कार पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीनो लोग घायल हो गए।

दो लोगों को गम्भीर चोट आई है
पूरी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कार में छुरा और देवभोग जनपद में रहे अधिकारी कुमार सिंह नागेश और उसके परिवार के दो सदस्य मौजूद थे। कुमार सिंह नागेश वाहन चला रहे थे। उनके साथ उनका बड़ा भाई और बेटा भी शामिल था। तीनो परिवारिक काम से करचाली जा रहे थे।
हादसे के बाद तीनों कार में फंस गए थे जिन्हें लोगो की मदद से बाहर निकाला गया। और इलाज के लिए मैनपुर के स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सालय रवाना किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *