पाटन के ग्राम बोरिद में 5 दिनों में मिले 5 कोरोना पाजेटिव मरीज,सभी एक ही परिवार के

पाटन। कोरोना का संक्रमण अब शहरों के साथ साथ गांव में भी फैल रहा है। पिछले दो दिनों से नगर पंचायत पाटन के अटारी में नए केश नही मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी। लेकिन कल देर रात पाटन के ग्राम बरबसपुर में एक मरीज और बोरिद में 02 कोरोना संक्रमित मरीज मिला। आज ग्राम बोरिद में फिर एक कोरोना पाजेटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।एसडीओपी कार्यालय पाटन में पदस्थ नगर सैनिक भी कोरोना पाजेटिव

ग्राम बोरिद में मिले सभी 5 कोरोना पाजेटिव मरीज एक ही परिवार से है। 10 अगस्त को पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिये आई एक महिला का कोविड-19 टेस्ट किये जाने पर रिपोर्ट पाजेटिव आया था। उसके दो दिन बाद उसके पति का रिपोर्ट भी पाजेटिव मिला। महिला के पति नगर सैनिक है जो एसडीओपी कार्यालय पाटन में ड्यूटी करते है। पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब था इसलिये वे छूट्टी पर थे। कल उसी परिवार में 2 लोग फिर से पाजेटिव मिले। आज परिवार में 5 वे सदस्य का रिपोर्ट भी पाजेटिव मिला। जो रायगढ़ के बैंक में कर्मचारी है लगभग 10 दिन पहले ग्राम बोरिद आये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *