गोंडपेण्ड्री (छाटा) में शिव विवाह की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु, भगवान शिव-पार्वती के विवाह प्रसंग का हुआ वर्णन

पाटन। ग्राम गोंडपेण्ड्री (छाटा) में दिवंगत पंडित सुकुल प्रसाद द्विवेदी एवं पंडित बलराम द्विवेदी की पुण्य स्मृति में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन गुरुवार 26 नवंबर को शिव विवाह प्रसंग की कथा सुनाई गई। इस दौरान कथावाचक आचार्य पं. संतोष अवस्थी ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।

कथा के दौरान आचार्य संतोष अवस्थी ने भगवान शिव की तपस्या, माता पार्वती की कठिन साधना, देवताओं के प्रयास और भगवान शिव-पार्वती के दिव्य विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह त्याग, तपस्या, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे।

आयोजन के अंतर्गत 24 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से हरि इच्छा तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं।

कार्यक्रम में कथावाचक आचार्य पं. संतोष अवस्थी (ग्राम उपरवारा) तथा पारायणकर्ता पं. ओंकार अवस्थी द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है।

इस आयोजन के आयोजक कुमारी बाई द्विवेदी, पं. परमानंद द्विवेदी, भगवती द्विवेदी एवं सिद्धेश द्विवेदी हैं। वहीं स्वागतोत्सुक के रूप में नंदलाल द्विवेदी, तुलसी द्विवेदी, दुष्यंत द्विवेदी, चंद्रिका द्विवेदी, शुभम द्विवेदी सहित समस्त द्विवेदी परिवार आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *