पतोरा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने लिया जनसेवा और स्वच्छता का संकल्प

पाटन। मोहन लाल जैन (मोहन भैय्या) शासकीय महाविद्यालय खुर्सीपार, भिलाई के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम पतोरा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 26 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक किया जा रहा है। शिविर का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया।

शिविर के दौरान महाविद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न जनहितकारी एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसमें स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा मतदाता जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

सात दिवसीय शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवक श्रमदान के माध्यम से गांव की गलियों, विद्यालय परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई करेंगे। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करेंगे। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाजसेवा की भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है। सात दिनों तक चलने वाला यह शिविर विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बीच सामाजिक सहभागिता, जागरूकता एवं सामुदायिक विकास की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

इस अवसर पर सरपंच भुनेश्वर साहू, ग्रामीण विकास न्याय समिति के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, नरेश महतो, मुकेश चांदने, हेमचन्द्र ठाकुर (हेमू), श्रीमती दीपक साहू, गोरेलाल श्रीवास, चूमन साहू, चित्रसेन कलिहारी, नेमबाई, राधा ठाकुर, डीलेश्वरी साहू, मनोज साहू, कमलेश्वरी साहू, एकता साहू, कामिन देशलहरे, जामुन ठाकुर, सरस्वती साहू, दीप्ति श्रीवास, रूपेश कोषरे, माहेश्वरी कुर्र, दिलेश्वरी देशलहरे, प्राचार्य ब्रिजिड भल्ला, प्रीतिबाला साहू, सविता गणवीर, सुनीता लोखंडे, कोमल सिंह बंजारे, योगिता शर्मा, रामेश्वरी नेताम, पूनम बिचपुरिया, सविता सिंग, लोकेश विश्वकर्मा, नीलमणि साहू, महेंद्र गजपाल, शशिकांत देवांगन, प्रेमलता साहू सहित विद्यालय के विद्यार्थी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *