पाटन। ग्राम पंचायत झीट में 29 नवंबर 2026 को विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे ग्राम के खो-खो मैदान में आयोजित होगा
।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला दुर्ग के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायत क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत के साथ पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों को जनता को समर्पित किया जाएगा।
