भारतीय सविधान की अनोखी विशेषता दुनिया के लिए उदाहरण है.. प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज
पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सयुंक्त तत्वाधान में सविधान दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप. मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार, अध्यक्षता प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज, विशेष अतिथि वरिष्ठ प्राध्यापक बी एम साहू, पत्रकार बलराम यदु , रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत पश्चात् उद्बोधन की कड़ी में स्वागत भाषण से पहले प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज द्वारा भारतीय सविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। तत्पश्चात् महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज नें भारतीय सविंधान के शिल्पकार बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए कहा की भारत में भाषायी, सांस्कृतिक, क्षेत्रयीयता, आदि की विविधता है इन विविधताओ की चुनौतियों के बाद भी सविंधान निर्माताओं सशक्त एवं मजबूत सविंधान का निर्माण किया जिससे राष्ट्रीय एकता और आर्थिक विकास मजबूत हुआ और आज हम सभी भारतीय विकसित भारत की संकल्पना कर पा रहे है। भारतीय सविंधान में संघात्मक, एकात्मक, संसदीय, अध्यक्षीय सभी प्रकार की शासन प्रणाली की विशेषताएं भारतीय सविधान में सामवेश है जो विश्व के देशो के लिए अनूठा उदाहरण है।

पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सभी विजेता उपविजेता छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राजनीति विभाग के विभागध्यक्ष जितेंद्र मंडावी नें भारतीय संविधान निर्माण की कहानी, चुनौतीयां और बाबा साहेब अम्बेडकर के योगदान को विस्तार से बताया। एम ए प्रथम राजनीति विज्ञान की छात्रा कु पायल नें भारतीय सविधान की विशिष्ट विशेषताओ पर प्रकाश डाला, कु कामना बीएससी पंचम सेमेस्टर नें सविधान सभा गठन पर विचार प्रस्तुत किया।
विशिष्ट अतिथि बलराम यदु नें अधिकार और कर्तव्य पर अपने विचार प्रस्तुत किया। बी एम साहू नें अंतर्राष्ट्रीय कानून और संप्रभुता पर विचार व्यक्त करते हुए सविधान के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का संचालान कर रहे चंद्रशेखर देवांगन अतिथि व्याख्याता राजनीति विज्ञान नें भारतीय सविंधान के महत्व को स्पष्ट करते हुए बताया की द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् अफ्रीका, लैटीन अमेरिका, एशिया के बहुत सारे देश आजाद हुए और लोकतंत्र को अपनाया लेकिन भारत को छोड़कर सभी देशो में लोकतंत्र विफल हो गया लेकिन भारत के विविधता होते हुए भी सफल रहा क्योंकि संविधान को सर्वोच्चता प्रदान. किया गया था और भारतीयों नें सविधान को शुद्ध अन्तःकरण से स्वीकार किया था।
आभार व्यक्त राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम प्रभारी डॉ साधना राहटगांवकर नें किया.
सविधान सविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं नें भारतीय सविधान को पोस्टर में चित्रित किया. पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सूजक्ता विश्वकर्मा बी कॉम प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान सयुंक्त रूप से
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम खिलेश कुमार एम तृतीय सेमेस्टर भूगोल, हिमांशी वर्मा बी एस सी सी तृतीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान सयुंक्त रूप से हिना बीए पंचम सेमेस्टर, शालिनी विश्वकर्मा बीए बीकॉम प्रथम सेमेस्टर नें प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु पूजा गायकवाड़ एमए तृतीय सेमेस्टर राजनीति विज्ञान, द्वितीय स्थान कु मनीषा एम ए तृतीय सेमेस्टर राजनीति विज्ञान, तृतीय स्थान सयुंक्त रूप से प्रशांत रिगरी एम ए प्रथम सेमेस्टर अंग्रेजी, कु शिवानी वर्मा एमएससी तृतीय सेमेस्टर वनस्पतिशास्त्र, कु प्रेरणा वर्मा एम ए तृतीय सेमेस्टर राजनीति विज्ञान नें प्राप्त किया।
सभी विजेता उपविजेता छात्र छात्राओं को राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज व अतिथियों के करकमलो से प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण व बडी संख्या में छात्र छात्राये व राष्ट्रीय सेवा योजना. के स्वयं सेवक. उपस्थित थे।
