उतई। दीपशिखा विद्यालय डुमरडीह, उतई में दुर्ग जिला प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के बैनर तले नोडल स्तरीय डांस प्रतियोगिता संपन्न हुआ जिसमें उतई ,पुरई ,डुंडेरा और अंडा नोडल के प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता इस शिक्षण सत्र का पांचवा प्रतियोगिता था। इसके पहले अलग-अलग स्कूलों में ड्राइंग, निबंध, रंगोली एवं गायन प्रतियोगिता बहुत ही सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस प्रतियोगिता में दीपशिखा विद्यालय उतई के संचालक डी एल सिन्हा, नव मंगल हाई स्कूल पुरई के संचालक दयाराम साहू, राष्ट्रीय भारती स्कूल डुंडेरा के संचालक बी आर मौर्या द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल उतई के संचालक प्रवीण सिंह चौहान, सरस्वती शिशु मंदिर उतई के प्राचार्य होरीलाल साहू, शारदा ज्ञानपीठ मचांदूर के संचालक के आर साहू, सनराइज पब्लिक स्कूल अंडा के संचालक जितेंद्र साहू, शांति विद्या निकेतन डुंडेरा के प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी साहू दीपशिखा विद्यालय के प्राचार्य के आर सिन्हा, नोबल एकेडमी हाई स्कूल धनोरा के प्रभारी प्राचार्य यशोदा साहू कुसुम देवी स्कूल डुंडेरा के संचालक विशाल छत्रिय तथा सभी स्कूलों के प्रभारी शिक्षक एवं प्रतिभागी विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विद्यालय में विराजित मां शारदा एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । प्रतियोगिता में सभी प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिए तथा सभी विद्यार्थियों ने अपने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सभी को अपने नृत्य से मंत्र मुक्त कर दिए तथा दर्शकों का खूब मनोरंजन किए।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक नव मंगल स्कूल की शिक्षिका श्रीमती कुमारी साहू दीपशिखा विद्यालय की शिक्षिका सुश्री दुहिता पटेल तथा शांति विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी की शिक्षिका सुश्री दिलेश्वरी साहू रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान पिछली प्रतियोगिता रंगोली जो सरस्वती शिशु मंदिर उतई में आयोजित की गई थी ।उसके प्रावीण्य विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया गया। जिसमें प्राथमिक विभाग से कु. साक्षी दीपशिखा विद्यालय प्रथम कृतिका साहू सरस्वती शिशु मंदिर तृषा नायक कुसुम देवी विद्यालय द्वितीय दीपांजलि साहू नोबल एकेडमी धनोरा विधि चंद्राकर द्रोणाचार्य विद्यालय तृतीय रहे। इसी प्रकार माध्यमिक विभाग से जागृति सगरवंशी नव मंगल स्कूल प्रथम सोनम साहू दीपशिखा विद्यालय गुंजन साहू कुसुम देवी विद्यालय द्वितीय रहे तोषी साहू सरस्वती शिशु मंदिर डिंपल साहू दीपशिखा विद्यालय तृतीय रहे। हाई स्कूल से ज्योतिका साहू नव मंगल स्कूल प्रथम विधि शर्मा दीपशिखा विद्यालय द्वितीय चांसी नव मंगल स्कूल विद्या साहू राष्ट्रीय भारती विद्यालय तृतीय रहे।
कार्यक्रम में दीपशिखा पालक शिक्षक समिति के सदस्य घनश्याम चंद्राकर ,प्रधान पाठक एन के चंद्राकर ,उप प्रधान पाठक एस आर सेन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रभारी शिक्षक भोजराम साहू भूमिका साहू हेमलता वर्मा नेहा मनहरे सहित अन्य उपस्थित रहे।
दीपशिखा विद्यालय में नोडल स्तरीय डांस प्रतियोगिता संपन्न
