शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में युवा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

भिलाई,,,शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में युवा उत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय विभिन्न बौद्धिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

Oplus_131072

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना के मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक तथा युवा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी वाकपटुता व तार्किक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के प्रथम दिवस, दिनांक 18 नवंबर 2026 को वाग्मिता प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर अपने ओजस्वी विचार प्रस्तुत किए एवं दिए गए विषय के पक्ष और विपक्ष में सशक्त तर्क रखे।कार्यक्रम के द्वितीय दिवस, दिनांक 19 नवंबर 2026 को तत्कालिक भाषण का आयोजन किया गया।

इसमें प्रतिभागियों को मौके पर दिए गए विषयों पर बिना पूर्व तैयारी के अपने विचार अभिव्यक्त करने की चुनौती दी गई, जिसका विद्यार्थियों ने बखूबी निर्वहन किया।इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार करना, उनकी अभिव्यक्ति कौशल को निखारना और उन्हें आगामी अंतर-महाविद्यालयीन व विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था।

कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के सास्कृतिक एवं युवा उत्सव प्रभारी प्रो. नूतन कुमार देवांगन ने किया एवं सम्पूर्ण आयोजन के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों की सक्रिय भूमिका रही। अंत में प्राचार्य महोदया ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नागरत्ना गनवीर, निवेदिता मुखर्जी, डॉ लिनेन्द्र कुमार वर्मा, प्रो शंभू प्रसाद निर्मलकर, प्रो- वेद प्रकाश सिंह, डॉ. पूजा पाण्डेय, श्रीमती विनीता एवं डॉ. ममता सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *