मितानिन दिवस पर युवा सरपंच रवि सिंगौर ने किया मितानिन बहनों का सम्मान

पाटन। मितानिन दिवस के अवसर पर ग्राम सांकरा स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में मितानिन बहनों के सम्मान में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मितानिन दिवस के 24 वर्ष पूर्ण होने पर उनके सेवा, समर्पण और योगदान को याद करते हुए युवा सरपंच एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर ने सभी मितानिन बहनों का सम्मान किया।

इस दौरान रवि सिंगौर ने कहा कि मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका सेवा और समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में दुलेश्वरी सिंगौर, गंगा सिंगौर, पार्वती यादव, पूजा बंजारे, सुशीला शर्मा, दूरपति, परमेश्वरी एवं विक्टोरिया निर्मलकर सहित मितानिन बहनें उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, कामता सिंगौर सहित अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने मितानिन बहनों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें मितानिन दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *