पाटन। ग्राम पंचायत तरीघाट में मितानिन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच चंद्रिका साहू ने गांव में स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सरपंच चंद्रिका साहू ने कहा कि मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण और जनजागरूकता के लिए निरंतर सेवाएं दे रही हैं। उनका योगदान समाज के लिए सराहनीय है।
कार्यक्रम में उपसरपंच प्रकाश गिरी गोस्वामी, रूपेश कुमार साहू, बेदराम साहू, चेला राम सिन्हा, सुरेश कुमार निषाद, मीना साहू, अमरीका सिन्हा, झमिता साहू, लता सिन्हा, मितानिन कुमारी बाई एवं झमित सिन्हा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अरुण साहू, शोभना सोनी, भारती साहू, गीता सिन्हा, पुष्पा वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
तरीघाट में मितानिन दिवस पर मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
