ग्राम पंचायत पतोरा में 25 वर्षों से सेवा दे रही मितानिन दीदियों का हुआ सम्मान


पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा/ देऊरझाल में 23 नवंबर को पंचायत भवन परिसर में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में विगत 25 वर्षों से निरंतर अपनी सेवाएं दे रही मितानिन दीदियों का श्रीफल एवं अन्य सम्मान सामग्री भेंटकर सम्मानित किया गया।
मितानिन दीदियां ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे वर्षों से गांव के प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने के साथ गर्भवती माताओं, नवजात शिशुओं एवं जरूरतमंदों की देखभाल तथा स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उनके निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच भुनेश्वर साहू ने कहा कि मितानिन दीदियां गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। उनके सेवा, समर्पण और मेहनत का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों तक निरंतर ग्रामीणों की सेवा करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उनका सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच भुनेश्वर साहू, ग्राम पटेल करण साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, जिला समन्वयक भेखू राम देशमुख, ब्लॉक समन्वयक नारायणन चंद्राकर, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक पाटन तुलसी निषाद, मितानिन प्रशिक्षिका धनेश्वरी साहू, रोहिणी साहू, अंजनी साहू, नोमत धर्मगुड़ी, बिंदु साहू, लता साहू, ललिता साहू, रमला वर्मा, विमला बंजारे, वाटर एड से लोकेश्वर साहू, पंचगण मुकेश चांदने, हेमचन्द्र ठाकुर (हेमू), दीपक साहू, गोरे लाल श्रीवास, चूमन साहू, चित्रसेन कलिहारी, नेमबाई, राधा ठाकुर, डीलेश्वरी साहू, मनोज साहू, कमलेश्वरी साहू, एकता साहू, कामिन देश लहरे, जामुन ठाकुर, सरस्वती साहू, दीप्ति श्रीवास, रूपेश कोषरे, माहेश्वरी कुर्र, दिलेश्वरी देश लहरे, सुदर्शन साहू, सनत वर्मा, क्षमा भारती, पंचायत सचिव, पंचायत कर्मी शालिनी देवांगन, नल ऑपरेटर ओमप्रकाश वर्मा, जितेन्द्र देवांगन, भुनेश्वरी देवांगन सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *