पाटन। मितानिन दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले की अध्यक्षता में आज नगर पंचायत परिसर में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने नगर की सभी मितानिन बहनों को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट सेवाभाव के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि मितानिन बहनें दिन-रात पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव के साथ समाज की सेवा में जुटी रहती हैं। वे स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने व जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने आगे कहा कि मितानिन बहनें शासन की स्वास्थ्य योजनाओं और आम नागरिकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विषम परिस्थितियों में भी उनकी तत्परता, मेहनत और समर्पण सराहनीय है। स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके इसी सेवाभाव और जनकल्याण के प्रति समर्पण को सम्मानित करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
नगर के मितानिन बहनें हुई सम्मानित उसमें अनिता सोनी,मोती ढीमर,जानकी देवांगन,चित्ररेखा पटेल,आरती छेदैया,कमलेश्वरी वर्मा,कामिनी धुरंधर,कामिनी ठाकुर,मोंगरा यादव,कृर्ति वर्मा,सुमित्रा खुराना शामिल रही।
इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,उपाध्यक्ष निशा सोनी,सभापति केवल देवांगन,सभापति जितेंद निर्मलकर,सभापति नेहा वर्मा सभापति देवेंद्र ठाकुर,पार्षद संगीता धुरंधर अन्नपूर्णा पटेल चंद्रप्रकाश देवांगन एल्डरमैन दामोदर चक्रधारी प्रकाश बिजोरा गंगा प्रसाद देवांगन,बाबा वर्मा,चिरंजीव देवांगन सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
मितानिन दिवस पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने मितानिन बहनों का किया सम्मान, जनसेवा को किया वंदन
