गाड़ाडीह में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित


पाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव-आर द्वारा वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत ग्राम गाड़ाडीह में मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन स्व. केजूराम वर्मा चौक में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने केंद्र की भाजपा सरकार और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी।


इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य नोमिन ठाकुर, पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, कौशल चंद्राकर, रूपेंद्र शुक्ला, देवकुमार निषाद, युगल किशोर आडिल, छोटू बघेल, दुलेश्वर साहू, विष्णु चंद्राकर, टिकेश्वर साहू एवं अशोक मढ़रिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *