देवादा में सरपंच ने मितानिनों का किया सम्मान, साड़ी एवं श्रीफल भेंटकर बढ़ाया उत्साह


पाटन। ग्राम पंचायत देवादा में मितानिन दिवस के अवसर पर सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने मितानिनों का सम्मान किया।सरपंच ने मितानिनों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मितानिन रत्ना वर्मा एवं उषा वर्मा को साड़ी एवं श्रीफल भेंटकर उनके सेवाभावी कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर पंचायत सचिव धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र निर्मल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *