विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो चीफ
गरियाबंद। कल 15 अगस्त देर शाम में तीन कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हुई हैै। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद एक्सिस बैंक के कर्मचारी के परिवार में 2 सदस्य कोरोना मरीज है। बैंक कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद कांटेक्ट के आधार पर परिवार के सदस्यों का सैंपल लिया गया था और देवभोग ब्लॉक के गांव मूंगझर में एक मरीज है फिलहाल तीनों को जिला कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पिछले कुछ दिनों से जिले में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिसे देखते हुए जिला चिकित्सा अधिकारी ने लोगों को अपने नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की जांच करवाने की अपील की है।
