बच्चों का उत्साह कम ना हो इसलिये शिक्षा सारथी खेमा साहू ने घर मे मनाई स्वतंत्रता दिवस

पाटन। कोरोना संकट के चलते स्वत्रंत्रता दिवस समारोह का आयोजन शाला में नही किया जा सका। प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व पर खासकर स्कूली बच्चों को इस पर्व का इंतजार रहता है।एक सप्ताह से कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहते है।

कार्यक्रम में भाषण,कविता,गीत की प्रस्तुतियां की तैयारी एवम प्रस्तुतिकरण में बच्चो का उत्साह बहुत रहता है । लेकिन इस साल कोरोनो के चलते स्कुलो में आयोजन नही हो सका। परन्तु बच्चो का उत्साह कम ना हो इसके लिए ग्राम तेलीगुंडरा में शिक्षा सारथी के रूप में मुहल्ले में पढ़ाने वाली खेमा साहू बच्चो का उत्साह कम नही होने दिया।

अपने घर मे राष्ट्रीय पर्व का आयोजन कर बच्चो के उत्साहवर्धन करते हुए भाषण,कविता,गीत का आयोजन किया जिसमें बच्चो ने अपनी प्रस्तुति दी।स्वयं खेमा साहू राष्ट्रीय गीत गायी।इतना ही नही स्कूल की तरह अंत मे बच्चो को सेव बूंदी प्रसाद के रूप में वितरण भी किया।निश्चित रूप से इस प्रकार का कार्य काबिले तारीफ है।संकुल शैक्षिक समन्वयक जैनेन्द्र गंजीर ने तारीफ करते हुए कहा कि स्वप्रेरणा से खेमा साहू के द्वारा किया जा रहा कार्य शिक्षा जगत में नई क्रांति का संचार करेगी।इस प्रकार पढ़े लिखे युवाओ का सोच शिक्षा के प्रति बढ़ेगा तो निश्चित ही शिक्षा के छेत्र में नई क्रांति आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *