महेंद्र सिंह धोनी, वह कप्तान जिसने भारत को वर्ल्ड कप खिताब जितवाया। उन्होंने 74 वे स्वतंत्रता दिवस के दिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कैंप के लिए चेन्नई पहुंचे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका ऐलान किया है।
महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से तो 2014 में ही संन्यास ले लिया था लेकिन अब उन्होंने सीमित ओवरों के प्रारूप से भी खेल को अलविदा कह दिया है। धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेला था। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेला गया यह मुकाबला भारत हारा था।
खास बातें
- इंस्टाग्राम पर सूचित कर किया संन्यास का ऐलान
- आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे
- भारत के सबसे कामयाब कप्तान रहे हैं एमएस
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से सभी को चौंकाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. मतलब यह है कि अब एमएस धोनी न वनडे की टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे और न ही टी20 खेलते दिखाई पड़ेंगे, लेकिन माही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखेंगे. धोनी टेस्ट फॉर्मेट से काफी पहले ही संंन्यास ले चुके हैं. एमएस शुक्रवार को ही चेन्नई के बाकी खिलाड़ियों के साथ अनुकूलन शिविर में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंचे थे. ऐसे में किसी को भी बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पूर्व कप्तान अचानक से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर देंगे. एमएस धोनी पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से ही सक्रिय क्रिकेट से दूर चल रहे थे और क्रिकेट पंडितों और पूर्व क्रिकेटरों के बीच तब से ही लगातार उनके भविष्य को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन इन चर्चाओं के बीच एमएस ने हमेशा ही चुप्पी साधे रखी।
धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 350 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का नेतृत्व किया है। महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट में इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी (वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी) पर कब्जा जमाया है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
