विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर /इंदागांव। ग्राम पंचायत इंदा गांव के ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिला उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा जिसमें स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को लेकर गंभीर रूप से ग्रामीण आगे आकर बताया कि क्षेत्र में अत्यंत ही गरीब पिछड़ी जनजाति कमार.भुजिया .आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र निवासरत है जिसमें इंदा गांव की जनसंख्या 3000 के करीबन हैं क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 15 से 20 हजार है जिसमें घने जंगल पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधित काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है महिलाओं को प्रसव एवं इलाज के लिए के लिए लोगों को 40 से 50 किलोमीटर मैनपुर एवं देवभोग इलाज करवाने जाना पड़ता है पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाने के कारण क्षेत्र का आश्रित ग्रामों में मलेरिया हैजा जैसी बीमारियों से जूझना पड़ता है इस समस्याओं को 15 से 20 वर्ष से शासन प्रशासन को मांग करते हुए ग्रामीण थक चुके हैं।
इंदा गांव को प्राप्त महत्वपूर्ण दर्जा
• पुलिस थाना
• उप तहसील
• प्री मैट्रिक बालक छात्रावास
• हायर सेकेंडरी स्कूल
•132 केवी सब स्टेशन
• विधायक गोद ग्राम
अब ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष से इन समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द पूरा करने का आशा व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा।

