पाटन। ग्राम सेलूद में देवउठनी एकादशी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम सेलूद के बजरंग चौक में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री सालिगराम एवं माता तुलसी का विवाह पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
इसी कड़ी में सोमेश्वर महादेव मंदिर समिति सेलूद द्वारा भी देवउठनी एकादशी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री हरि विष्णु एवं माता तुलसी के विवाह की धार्मिक रस्में संपन्न कराई गईं। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूपेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, विष्णु निर्मलकर, बलराम यादव, अनिरुद्ध वर्मा, भेष नारायण सेन, रश्मि अन्नपूर्णा वर्मा, सावित्री वर्मा, मेनका निर्मलकर, सुशीला यादव, रामेश्वरी वर्मा, कुसुम सेन, एकांश वर्मा, लक्ष्मीकांत यादव, रिया वर्मा, मानसी यादव, कान्हा साहू, आदि वर्मा, अदिति वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
