खबर,, हेमंत कुमार तिवारी,,,,,,,
राजिम//राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन रवि शंकर विश्वविद्यालय परिसर रायपुर में आयोजित किया गया इसमें राज्य भर से लगभग 150 बाल वैज्ञानिको ने अपनी मॉडल और प्रस्तुतीकरण से आए जजों को प्रभावित किया गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्ध विलास सिंह के मार्गदर्शन में जिले के पांच बाल वैज्ञानिकों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिले का सीनियर वर्ग में तीन स्कूलों की टीम में जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा टोमेश्वरी साहू सेजेश राजिम से पंकज सोनकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुवाड़ से जैयमनी मरकाम वहीं जूनियर वर्ग में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोपरा से दो विद्यार्थी पावनी साहू तृप्ति चक्रधारी ने अपनी प्रस्तुतिकरण दिया प्रतियोगिता दो दिवसीय था जिसमें प्रथम दिवस सभी टीमों ने अपनी प्रस्तुतिकरण दिया बच्चे हुए प्रतिभागियों का प्रस्तुतीकरण दूसरे दिवस किया गया।

इस प्रतियोगिता में चारों विद्यालय के मार्गदर्शक शिक्षक सतीश कुमार मालवीय समीक्षा गायकवाड संजीत माधुरी चक्रधारी की सहभागिता रहा जिला स्तर पर लगभग 35 विद्यालयों की टीम ने भाग लिया जिसमें राज्य स्तर पर केवल चार विद्यालय से पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया राज्य स्तर पर चयनित होने पर बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक आईपी साहू प्राचार्य पीएम श्री गरियाबंद जिला विज्ञान नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा ने बधाई दिया जिले के दो मॉडल का चयन होना बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि राज्य से राष्ट्रीय स्तर पर केवल 16 मॉडलों का चयन होता है जिसमें 9 मॉडल सीनियर वर्ग मे 7मॉडल जूनियर वर्ग में होता है गिरियाबंद जिले में पिछले साल एक जूनियर वर्ग में चयन हुआ था गरियाबंद जिले विज्ञान के क्षेत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है जिसमें विज्ञान साथियों की मेहनत और अपने जिले को राज्य से राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए बहुत बड़ा हाथ है जिसे विज्ञान शिक्षक साथी लगातार अपनी मेहनत एवं लगन से विद्यार्थियों को नित नए प्रयोगो मॉडलों के द्वारा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर जी का पूर्ण सहयोग जिले के शिक्षकों को मिलता रहा वहीं विज्ञान या अन्य गतिविधियों में सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह का सहयोग एवं साथ हमेशा हमारे जिले के विज्ञान शिक्षक एवं अन्य शिक्षकों को मिलता रहा जिसका परिणाम है कि जिला गरियाबंद के विद्यार्थियों का चयन लगातार हो रहा है इसी वर्ष इंस्पायर अवार्ड में जिले की विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाने में सफल रहा गरियाबंद के शिक्षक साथी एक टीम की तरह कार्य करते हैं जिसका परिणाम जिले को स्थान दिलाने में सफल हो पाते हैं
