पाटन। सेवा सहकारी समिति जामगांव एम में आज भगवान बलराम एवं तराजू की विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात खरीदी केंद्र में किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्राकर, समिति प्रबंधक बोधन सिंह ठाकुर, अनिल चंद्राकर, कमल नारायण चंद्राकर, नारायण चंद्राकर, पुष्कर चंद्राकर, नेतराम सेन, भूषण भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं किसान उपस्थित रहे।
धान खरीदी शुरू होने से किसानों में उत्साह का माहौल रहा। किसानों ने शासन की धान खरीदी व्यवस्था के तहत अपनी उपज बेचने की प्रक्रिया शुरू की।
सेवा सहकारी समिति जामगांव एम में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ
