स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की बैठक मे सम्मेलन हेतु बनी सहमति,प्रशांत साहू बने ब्लॉक अध्य्क्ष छुरा,,,,

खबर ,,,,,,,हेमंत कुमार तिवारी

छुरा/(पाण्डुका) स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता के दिशा निर्देश मे छुरा ब्लॉक के कर्मचारी का जिलाध्यक्ष की अध्य्क्षता मे बैठक रखा गया इस बैठक को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह दिखा।
इस बैठक मे संघ के द्वारा आगामी तिथियों मे होने वाले प्रांतीय महा सम्मेलन की रुपरेखा बनाई गयी ।,
साथ ही कर्मचारियों के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों एवं समस्याओ पर चर्चा की गयी।

इस बैठक की द्वितीय चरण मे छुरा ब्लॉक के संगठनात्मक रचना को विस्तृत करते हुए नवीन कर्मचारी को पदभार दिया गया।

जिसमे सर्वसम्मति से ब्लॉक के सभी पदों पर नियुक्ति की गयी
जिसमे सर्व सम्मती से पुनः प्रशांत साहू को ब्लॉक अध्य्क्ष, ब्लॉक उपाध्य्क्ष जाम्बेश्वर साहू, वा मिडिया प्रभारी उमा तिवारी, को बनाए गए,तथा
IT सेल प्रभारी टीकम ध्रुव,
महिला प्रकोष्ठ अध्य्क्ष पूजा साहू , कोषा अध्य्क्ष टेमन लाल साहू को नियुक्त किया गया।
इस नवीन नियुक्ति पर सभी स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी मे हर्ष जताया

वही इस बैठक में जिलाध्यक्ष डीके पडोती एवं सभाग सचिव रायपुर खिलेन्द्र साहू ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ग्रेड पे संशोधन, पदनाम परिवर्तन एवं कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के जायज अधिकारों और मांगों को पूरा कराने के लिए संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

साथ ही उन्होंने महासम्मेलन की सफलता के लिए सभी कर्मचारियों से अभी से पूरी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ जुट जाने का आह्वान किया। वा संगठन के प्रति एकजुटता, अनुशासन और आपसी सहयोग बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

जिलाध्यक्ष के ओजस्वी एवं प्रेरणादायक उद्बोधन से उपस्थित कर्मचारियों में नई ऊर्जा, जोश और उत्साह का संचार हुआ। बैठक में कर्मचारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त करते हुए एकजुट होकर महासम्मेलन को ऐतिहासिक वा सफल बनाने पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में संगठन की मजबूती तथा कर्मचारी हितों की लड़ाई को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *