सेवा सहकारी समितियों झीट एवं सांकरा में धान खरीदी का शुभारंभ, सांसद विजय बघेल रहे मौजूद

पाटन। सेवा सहकारी समिति मर्यादित झीट एवं सांकरा में विधिवत पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर किसानों में उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों एवं समिति पदाधिकारियों ने किसानों का स्वागत करते हुए धान खरीदी सीजन के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने किसानों को धान खरीदी की शुभकामनाएं देते हुए खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की बात कही। कार्यक्रम का समापन किसानों के हित में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणि चंद्राकर, सेवा सहकारी समिति झीट के प्राधिकृत अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक, झीट सरपंच रुपेन्द्र राजू साहू,सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ,उफरा सरपंच गायत्री साहू, मधुकांता साहू, रोहित वर्मा, हेमराज टंडन, समिति प्रभारी पुरुषोत्तम सिन्हा सहित समिति के समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *