अतरमरा मे दो दिवसीय भव्य मातर महोत्सव का होगा आयोजन, लोक कला पप्पू चंद्राकर की आज प्रस्तुति,,,

खबर हेमंत कुमार तिवारी,,,,,,,,,,

पांडुका । छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण उत्सवों की पहचान मातर महोत्सव को लेकर ग्राम अतरमरा में उत्साह का माहौल है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पाण्डुका अंचल के ग्राम अतरमरा, में भव्य दो दिवसीय मातर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में लोककला, पारंपरिक गम्मत और अखाड़ा दलों की शानदार प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति, पारंपरिक कला एवं आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।प्रथम दिवस 11 नवंबर को पप्पू नाइट की प्रस्तुति महोत्सव के प्रथम दिवस दिनांक 11 नवंबर 2026, बुधवार को पप्पू नाइट (गम्मतिहा) लोक कला मंच करही भदर, साकरा बंगला, जिला बालोद द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

गम्मतिहा की मनोरंजक एवं हास्य से भरपूर प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी।द्वितीय दिवस 12 नवंबर को अखाड़ा दलों का प्रदर्शनवहीं महोत्सव के दूसरे दिन 12 नवंबर 2026, गुरुवार को जय बजरंग अखाड़ा दल कस, एवं जय मां शक्ति अखाड़ा दल पसौद द्वारा आकर्षक एवं रोमांचक अखाड़ा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। अखाड़ा दलों के प्रदर्शन के माध्यम से पारंपरिक कला, शारीरिक कौशल और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। ग्राम अतरमरा में आयोजित यह दो दिवसीय मातर महोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं को जीवंत रखने और नई पीढ़ी तक सांस्कृतिक विरासत पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। इस बार।ग्रामवासियों में महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों एवं आयोजन से जुड़े लोगों द्वारा तैयारी पूरी कर ली है। दोनों दिवसों में क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने एवं मातर महोत्सव की सांस्कृतिक परंपरा को सफल बनाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *