- सहाड़ा देवता एवं गौ-वंश की हुई पूजा-अर्चना, गोबर के तिलक लगाकर दी गई दीपावली-गोवर्धन पूजा की बधाई
पाटन: ग्राम भंनसुली में यादव समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहाड़ा देवता की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ हुआ। इसके पश्चात गौ-वंश की पूजा-अर्चना की गई। गौ-माता को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर, आरती उतारी गई और खिचड़ी खिलाई गई।
यादव समाज द्वारा पूरे गांव में गली भ्रमण कर ठाकुर जोहरनी की गई। इसके पश्चात गांव के पुराना बाजार चौक में ग्रामीणों द्वारा भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिससे पूरा गांव दीपों और रोशनी से जगमगा उठा।
इसके बाद विधि-विधानपूर्वक गोवर्धन पूजा संपन्न हुई। गौ-वंशों को गोवर्धन की परिक्रमा कराकर खुदाया गया। यह दृश्य अत्यंत मनमोहक और भक्तिमय था।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ग्रामवासियों ने एक-दूसरे के माथे पर गोबर का तिलक लगाकर एक-दूसरे को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि श्री अशोक साहू जी ने कहा कि – गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति, गौ-सेवा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। भंनसुली गांव की यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और भाईचारे की कामना की।
सरपंच भगवती मुकेश साहू ने दिवाली तिहार की बधाई प्रेषित करते हुए ग्रामवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
इस अवसर पर हुलेश साहू ग्रामीण अध्यक्ष,सरपंच प्रतिनिधि मुकेश साहू,पद्मभूषण साहू उपसरपंच, डा हेमंत साहू,रामचरण साहू,दिनेश साहू,नंदकुमार साहू,डा रमेश साहू,अवध सोनवानी,मानसिंह मंडल,कमलेश साहू पूर्व उपसरपंच,डा कुलेश्वर साहू, डा ईश्वर साहू,नेतराम साहू,ठाकुर राम यादव, पेमू साहू,भानुप्रताप साहू,लक्ष्मीनारायण साहू,रमेश साहू, पूरण तारक,चेलाराम साहू,नंदकुमार साहू,भुवन यादव,रामसुख साहू,गजेंद्र साहू,भीम यादव,गोवर्धन यादव,जगदीश देवांगन, गुहलेद यादव सहित समाज के वरिष्ठजन, युवा, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
