पाटन। दीपावली पर्व के अवसर पर ग्राम सांकरा के नदी चौक देहान में मातर मिलन एवं अखाड़ा प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समस्त ग्रामवासियों द्वारा थाना प्रभारी अमलेश्वर के नाम आवेदन सौंपकर आवश्यक पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
11 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मातार मिलन एवं अखाड़ा प्रदर्शन का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में ग्राम सांकरा सहित आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
सरपंच रवि सिंगौर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इसके लिए पुलिस प्रशासन से कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक पुलिस बल तैनात करने तथा नियमानुसार आयोजन की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर संजय सिंगौर पंच शुभम जांगड़े पंच तुलाराम सिंगौर पंच रोशन सिंगौर पंच मौजूद रहे
सांकरा में 11 नवंबर को होगा मातर मिलन एवं अखाड़ा प्रदर्शन, पुलिस व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन
