गोवर्धन पूजा: सेलूद गौठान में किसानों ने की गोवंश की पूजा-अर्चना, खिलाई खिचड़ी

​सेलूद। दीपावली पर्व के पावन अवसर पर गोवर्धन पूजा के दिन ग्राम सेलूद स्थित गौठान में किसानों और ग्रामीणों द्वारा गोवंश की विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्हें पारंपरिक रूप से खिचड़ी खिलाई गई। ग्राम सेलूद के किसानों ने अपनी फसलों को आवारा मवेशियों से बचाने और मवेशियों की बेहतर देखभाल के उद्देश्य से घुमन्तू पशुओं को गौठान में रखने की एक सराहनीय व्यवस्था बनाई है। यह व्यवस्था पिछले ढाई महीनों से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है, जिससे फसलों की सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं की उचित देखभाल भी सुनिश्चित हो रही है। इसी क्रम में गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में गौठान परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ उपस्थित जनप्रतिनिधियों और किसानों ने गायों की आरती उतारी और उन्हें खिचड़ी खिलाया गया।​इस अवसर पर दुर्ग जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा, ग्राम पंचायत सेलुद सरपंच खिलेश बबलू मारकंडे, पुर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा ग्राम पंचायत सेलुद उप-सरपंच राकेश साहु ग्राम सभा अध्यक्ष राजु देवांगन अशोक जैन, अशोक बंछोर, आर्यन बंछोर दानु वर्मा केदार वर्मा अशोक यादव करन धनकर, योगेन्द्र साहु भानु जैन ललित यादव भुपेश देवांगन लक्ष्मण साह शत्रुहन यादव ईश्वर ठाकुर केदार वर्मा हल्लु यादव नन्दु साहु धनेश बंजारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *