पाटन। दीपावली पर्व में गोवर्धन पूजा के अवसर पर नगर पंचायत पाटन के वार्ड 15 अटारी स्थित आदर्श गौठान में गौ माता का पूजा अर्चना कर व खिचड़ी खिलाकर गोवर्धन पूजन कार्यक्रम मनाया गया इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी व जब तक गौ माता का पूजन नही करेंगे तो दीपावली पर्व गोवर्धन पूजा का कोई मतलब नही की बात कही व नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएँ दी व गौ माता की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी बात कही।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद वर्मा,अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,उपाध्यक्ष निशा सोनी,सभापति केवल देवांगन,सभापति देवेंद्र ठाकुर,सभापति नेहा वर्मा,सभापति जितेंद निर्मलकर,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन,पार्षद संगीता धुरंधर,एल्डरमैन प्रकाश बिजौरा,एल्डरमैन दामोदर चक्रधारी,एल्डरमैन गंगा प्रसाद देवांगन,योगेश सोनी,बाबा वर्मा केशव बंछोर,बब्बू भाले,अवधेश ठाकुर,गावस्कर देवांगन,टीकू पटेल,विनीता देवांगन,रेणुका बिजौरा,किरण बंछोर,मिलन देवांगन,संतोष वर्मा,भानुप्रिया देवांगन,मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा सहित नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।
