पाटन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया गौरा-गौरी पर्व, निकली विसर्जन शोभायात्रा

पाटन। पाटन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक गौरा-गौरी पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांवों में धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना के बाद गौरा-गौरी की आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गौरा-गौरी का विसर्जन किया।

ग्राम छाटा में भी गौरा-गौरी पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। यहां ग्रामीणों द्वारा श्रद्धा और उल्लास के साथ गौरा-गौरी की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा और संस्कृति से जुड़े इस पर्व में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *