
पाटन। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल सोमवार को ग्राम अचानकपुर में लक्ष्मी गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित दीपावली कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां लक्ष्मी की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा सभी को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भूपेश बघेल ने कहा कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का नया उजाला लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर धन-धान्य और खुशहाली से परिपूर्ण रहे। उन्होंने कामना की कि प्रत्येक परिवार में प्रेम, सद्भाव, आपसी भाईचारा और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे। ग्रामीणों की मांग पर साहू भवन में डोम शेड, तालाब में चेकर टाइल के लिय राशि स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा भी किए। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग की गई जिससे पूरा करने का आश्वासन दिए।

रात्रिकालीन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी लोककला मंच लोक रागिनी रिखी क्षत्रिय मरोदा भिलाई की रंगारंग मंचन भी हुआ। जिसका शुभारंभ प्रदेश भाजपा मंत्री जितेंद्र वर्मा ने किया। श्री वर्मा ने सभी की खुशहाली की कामना करते हुए आपसी भाईचारे के साथ शांति पूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की निवेदन करते हुए ग्राम वासियों को दीपावली की बधाई दी।

इस मौके पर मुख्यरूप से जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, जनपद सदस्य आनंद बघेल, पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी, सरपंच गायत्री यादव,हेमंत साहू,दिलीप साहू,शंकर साहू, बुधु निर्मलकर,चुन्नू साहू,नवीन साहू,सुखी निर्मलकर,गजेन्द्र यादव,हेमंत यादव,कमलेश्वरी साहू,कस्तूरी साहू,मैना साहू,उर्वशी साहू, धनेश साहू,पिंटू साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
