तरीघाट में 11 नवंबर को होगा मातर मिलन एवं अखाड़ा प्रदर्शन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि
तरीघाट। स्थानीय यादव समाज तरीघाट के तत्वावधान में परंपरानुसार यादवकुल शिरोमणि जगतगुरु भगवान श्रीकृष्णचंद्र जी की कृपा से मातर पर्व के अवसर पर 11 नवंबर को मातर मिलन एवं अखाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत तरीघाट एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से गौठान स्थल पर होगा।कार्यक्रम में जय बजरंग अखाड़ा मंडली भटगांव (धमतरी) द्वारा आकर्षक अखाड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल होंगे।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच चंद्रिका साहू, उपसरपंच प्रकाश गिर गोस्वामी, कोसरिया यादव समाज सर्किल रानीतराई के उपाध्यक्ष संतूराम यादव, जनपद पंचायत पाटन की पूर्व सदस्य मीरा बाई सिन्हा, पूर्व सरपंच अशोक साहू, गणेश गोस्वामी, चोवाराम सिन्हा एवं शशिधर साहू, पूर्व उपसरपंच नंदनी गोस्वामी सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।इसके अलावा कोसरिया यादव समाज सर्किल रानीतराई के महामंत्री राधेकृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष निरंजन यादव, सचिव नारायण यादव, युवा अध्यक्ष सियाराम यादव तथा ग्राम पंचायत तरीघाट के समस्त पंचगण भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।आयोजकों ने क्षेत्र के यादव समाज के लोगों एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मातर मिलन एवं अखाड़ा प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
