पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य बी एम साहू द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन की श्रीमती देविका सिन्हा, कु निशिका यादव तथा हेमलता वर्मा उपस्थित रहे। मनोचिकित्सक कु निशिका यादव द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य जीवन कौशल तथा नशा मुक्ति से संबंधित व्याख्यान देकर जागरूक किया गया। यूथ रेड क्रास सोसायटी के प्रभारी डी के भारद्वाज ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्रभारी प्राचार्य बी एम साहू ने स्वास्थ्य जागरूकता पर उदबोधन देते हुए युवाओं नें नशा मुक्ति पर जोर दिया। स्वस्थ रहने के टिप्स बताएं एवं सफल कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिये ।
कार्यक्रम का संचालन यूथ रेड क्रास सोसायटी के प्रभारी डीके के भारद्वाज द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री प्रवीण जैन, चंद्रशेखर देवांगन, गोकुल वर्मा परमेश्वर साहू आदि सहायक प्राध्यापक सहित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में 60-70 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
