पाटन। ग्राम अचानकपुर (सेलूद), तहसील पाटन में जय मां लक्ष्मी उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में 9 नवंबर 2026, सोमवार को मां लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर लोक सांस्कृतिक कला मंच ‘लोक रागिनी मरोदा’ (भिलाई), जिला दुर्ग द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल शामिल होंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य दुर्ग देवेंद्र चंद्रवंशी एवं जनपद पंचायत सदस्य पाटन उत्तम आनंद बघेल उपस्थित रहेंगे।
