साप्ताहिक समीक्षा मीटिंग मेंटी बी मुक्त अभियान की चर्चा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में साप्ताहिक समीक्षा मीटिंग में सेक्टर सुपरवाइजर की समीक्षा बैठक जिले  के जिला परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ संजीव ग्लैड और डॉ अभिषेक श्रीवास्तव टी बी मुक्त भारत कार्यक्रम  जिला नोडल अधिकारी द्वारा लिया गया। जिसमें  सेक्टर सुपरवाइजर सेक्टर वार समीक्षा किया गया।डॉ संजीव ग्लैड जिला स्वास्थ्य  एवं परिवार कल्याण अधिकारी द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम , एआयुष्मान वय वंदना कार्ड , सभी कर्मचारी अधिकारी की आधार बेस उपस्थिति सुनिश्चित करने आदि की समीक्षा किया गया।

डॉ अभिषेक श्रीवास्तव डी टी ओ द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत  टी बी मुक्त अभियान कार्यक्रम की समीक्षा किया गया। एवं न 30 नवम्बर 2026 तक एंट्री पूर्ण करने निर्देश दिया।आज समीक्षा मीटिंग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के बीएमओ डॉ बी कठौतिया बीएल वर्मा बी ई टी ओ पाटन, पूनम साहू बीपीएम पाटन एवं विकास खण्ड पाटन के समस्त सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *