पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम चंगोरी में निर्माण के महज 15 दिनों में सीसी रोड की ऊपरी परत उखड़ने के मामले में आज आरईएस विभाग के एसडीओ अभिजीत मित्रा जांच करने पहुंचे। उन्होंने मौके पर सड़क की स्थिति का जायजा लिया और स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार करने के बाद ही राशि का भुगतान किया जाएगा।
गौरतलब है कि सीसी रोड निर्माण के लिए सांसद निधि से 7 लाख और प्राधिकरण से 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। निर्माण के कुछ ही दिनों में सड़क की ऊपरी परत उखड़ने और गिट्टी दिखाई देने से ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए तकनीकी जांच और सुधार के बाद ही भुगतान की मांग की थी। अब ग्रामीणों की नजर निर्माण कार्य में सुधार और विभागीय कार्रवाई पर टिकी है।
चंगोरी में गुणवत्ता सुधारने के बाद ही होगा सीसी रोड का भुगतान, आरईएस एसडीओ ने दिए निर्देश
