अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व से अस्तित्व में आया छत्तीसगढ़ राज्य, स्थापना दिवस पर कीर्ति नायक ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका स्मरण किया।

श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और ऐतिहासिक निर्णय के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। उनके इस योगदान को प्रदेश की जनता सदैव याद रखेगी। छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश लोगों के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है।

उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास, जनकल्याण और समृद्धि के लिए नए संकल्प लेने का भी दिन है। हम सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान देना चाहिए।

अंत में उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *